Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Rajsamand : केन्द्रीय बजट 2026-27 ऐतिहासिक, नारीशक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त दस्तावेज प्रहलाद राय टांक

राजस्थानसमाचार

Rajsamand : केन्द्रीय बजट 2026-27 ऐतिहासिक, नारीशक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त दस्तावेज प्रहलाद राय टांक

Jagruk Times
Last updated: February 2, 2026 5:19 pm
Jagruk Times
Share
9 Min Read
1000281679
1000281679
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रहलाद राय टांक ने सोमवार, 2 फरवरी को राजसमंद कलेक्ट्रेट पहुँच कर केन्द्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया।इस अवसर पर भीम विधायक हरिसिंह रावत, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, माधव जाट, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एडीएम नरेश बुनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे। टांक ने कहा कि त्याग, तपस्या, बलिदान, शक्ति और भक्ति की भूमि राजसमंद पर आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। मेवाड़ की इस पावन भूमि पर आकर सदैव ही एक नई ऊर्जा की अनुभूति होती है।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 अपने-आप में ऐतिहासिक रहा है, इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। यह बजट मात्र औपचारिक एवं लोक लुभावना न होकर धरातल पर ठोस बदलाव लाने वाला है जो वर्ष 2047 तक ”विकसित भारत” बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने जा रहा है। टांक ने कहा कि महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला ने लगातार नवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है, और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलने जा रही है।ये एक ऐसा यूनीक बजट है, जिसमें फिस्कल डेफिसिट कम करने, महंगाई कंट्रोल करने पर फोकस है और इसके साथ ही, बजट में हाई ग्रोथ का भी समन्वय है। ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। आज भारत के 140 करोड़ नागरिक, केवल सबसे तेजी से बढ़ती इकोनोमी बनकर ही संतुष्ट नहीं है, बल्कि मोदी जी के नेतृत्व में हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।आज भारत दुनिया में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में भारत ने कई बड़ी-बड़ी ट्रेड डील्स की हैं। इसी तरह का एक उदाहरण युरोपियन यूनियन के साथ हुई मदर ऑफ ऑल डील्स है। इन समझौतों का अधिकतम लाभ देश के युवाओं और हमारे लघु व मध्यम उद्योगों को मिले — इसी सोच के साथ केंद्रीय बजट में कई महत्वपूर्ण और बड़े कदम उठाए गए हैं।बजट 2026-27 से भारत बनेगा वैश्विक आर्थिक शक्ति केंद्र: टांक ने कहा कि बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ़्तार के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज़, यानी सनराइज सेक्टर्स को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वो अभूतपूर्व है।बायोफार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण, क्रिटिक्ल मिनरल्स पर बल, टेक्सटाइल सेक्टर में नई स्कीम,  हाई टेक टूल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, चैंपियन एमएसएमई तैयार करना—ये इस बजट के प्रमुख प्रावधानों में से एक हैं।एमएसएमई, लघु और कुटीर उद्योगों को इस बजट में जो समर्थन मिला है, वह उन्हें लोकल से ग्लोबल बनने की नई ताकत देगा। किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक होते हैं।जैसा कि पार्लियामेंट में वित्त निर्मला जी ने कहा है, यह युवा शक्ति बजट है।सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में रिकॉर्ड निवेश से आत्मनिर्भरता को बल:मेडिकल हब्स के निर्माण से, एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स के माध्यम से, ऑरेंज इकोनॉमी यानी ऑडियो विजुअल्स, गेमिंग को बढ़ावा देकर, पर्यटन को प्रोत्साहन देकर, और खेलो इंडिया मिशन के माध्यम से, युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को 2047 तक टैक्स में छूट की घोषणा भी की गई है। यानि जो भी विदेशी कंपनी भारत में डाटा सेंटर स्थापित करेगी और भारत से दुनिया भर को क्लाउड/डेटा सेवाएँ देगी, उसे टैक्स हॉलिडे टैक्स में छूट दी जाएगी। बजट में टूरिज्म और विशेषकर नॉर्थ ईस्ट में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं।महंगाई नियंत्रण, फिस्कल डेफिसिट में कमी और हाई ग्रोथ का संतुलित बजट: टांक ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री ने भारत विस्तार नामक एक नया बहुभाषीय एआई टूल प्रस्तावित किया है। यह टूल किसानों को कृषि से जुड़े संसाधनों तक आसान और डिजिटल पहुंच प्रदान करेगा। महिला सशक्तिकरण की बात करें तो हमारे देश में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, और बड़ा सफल अभियान रहा है। लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाते हुए  क्‍लस्‍टर स्‍तरीय संगठनों के भीतर खुदरा आउटलेट के रूप में स्‍व-सहायता उद्यम शी मार्ट स्‍थापित किए जाएंगे।महिलाओं के लिए हॉस्टल, शी-मार्ट और लखपति दीदी को मिलेगा नया विस्तार:हर जिले में छात्राओं के लिए नए हॉस्टल बनाने का अभियान भी शिक्षा को सुलभ बनाएगा। इस तरह राजस्थान के भी सभी 41 जिलों में छात्राओं के लिए छात्रावास खुलेंगे। भारत की कृषि, डेयरी सेक्टर, फिशरीज…इन्हें हमारी सरकार ने हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस बजट में भी, नारियल, काजू, कोको और चंदन की पैदावार से जुड़े किसानों के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं।  कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट, तीन कर्तव्यों से प्रेरित है: पहला कर्तव्य है आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखना, दूसरा कर्तव्य है लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना, तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास के विज़न से जुड़ा है।  बजट में चैंपियन एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ रुपए की और बढ़ोतरी की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 40 हजार करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। टांक ने कहा कि सेमीकंडक्टर हब को लेकर पिछले बजट में इस क्षेत्र के लिए 22,500 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर सीधे 40,000 करोड़ रुपये करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव रखा गया है। इस बजट की सबसे बड़ी घोषणा रक्षा क्षेत्र के लिए रही है, जहां मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।पिछले वर्ष के मुकाबले 14.5% की यह भारी बढ़ोतरी भारत की सैन्य ताकत को वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर ले जाने की प्रतिबद्धता दर्शाती है। सरकार का मुख्य विजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत तीनों सेनाओं को अत्याधुनिक स्वदेशी हथियारों और तकनीक से लैस करना है, ताकि देश की सीमाओं को अभेद्य बनाया जा सके। पशुपालन क्षेत्र को रिकॉर्ड स्तर का बजटीय समर्थन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम है।आमजन को निरंतर टैक्स में राहत: दैनिक उपयोग की कई आवश्यक वस्तुओं, उपभोक्ता सामग्री और सेवाओं पर जीएसटी की दरें कम की गईं, जिससे इन वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। जिसके लिए भी मैं प्रधानमंत्री जी को साधुवाद देता हूँ। ये बजट एंबीशियस भी है और ये बजट देश की एस्पिरेशन को भी एड्रेस करता है। वे हमारे सभी नागरिकों को इस सर्वांगीण विकास को समर्पित बजट के लिए बधाई देते हैं।

- Advertisement -

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000281653 Jaisalmer : केंद्रीय बजट विकसित भारत2047 की ओर ऐतिहासिक कदम – विश्नोई
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000281653
Jaisalmer : केंद्रीय बजट विकसित भारत2047 की ओर ऐतिहासिक कदम – विश्नोई
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281635
Rajsamand: ठाकुर जी के आतिथ्य एवं भगवान के भजनों पर खूब झूमे धर्म प्रेमी
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281632
Rajsamand : लोको पायलट जसवन्त सिंह ने मनाया अनूठे अंदाज में जन्मदिन
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281526
Jodhpur: राष्ट्रीय एकता के सम्मान में हुआ में एकता दौड़ का आयोजन
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281419
Bhilwara : गोवर्धन सिंह कावड़िया अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, पारसमल कूकड़ा बने मंत्री
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281412
Bhilwara : चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन ने किया विराट हिंदू सम्मेलन शोभा यात्रा का भव्य स्वागत
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281403
Rajsamand : कल, आज और कल” वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में एक भारत, श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत 2047 थीम पर आलोक के बच्चों ने दी भव्य रंगारंग प्रस्तुति
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281105
Sojat Road विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत 301 कलशों की निकली भव्य शोभायात्रा
राजस्थान समाचार
February 1, 2026
1000280761
Bhilwara : शास्त्री नगर कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न
राजस्थान समाचार
February 1, 2026
1000280591
Rajsamand : ग्राम पंचायत जुनदा मे ग्राम सभा का आयोजन रा उच्च मा विधालय जुनदा मे चुनाव आयोग द्वारा चल रही मतदाता सूची निरिक्षण
राजस्थान समाचार
February 1, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?