
राजसमन्द (Rajsamand) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के सभी नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए हम सभी को सर्वप्रथम अपने घर से शुरुआत करनी पड़ेगी जिसमे सभी को स्वदेशी सामान पर जोर देकर उनका उपयोग करवाना है। उसके बाद ही धीरे धीरे समाज प्रदेश व देश मे इसके लिए जागरूकता लानी पड़ेगी। इस अभियान के माध्यम से ही हम 2047 तक विकसित भारत बना सकेंगे। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ,ने बताया कि यह बात भीम विधानसभा में जय आनंद जन परमार्थ संस्थान में आयोजित भीम विधानसभा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन में पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष ब्यावर व मुख्य वक्ता देवी शंकर भूतड़ा ने भीम विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कही। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, ने कहा कि आज हम सभी कहते है कि भारत विश्वजगत में विश्व का नेतृत्व करने जा रहा है और अगर हमे 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो उसके लिए हम सभी देश वाशियों को मिलकर के मेहनत करनी पड़ेगी। विकसित भारत से पहले भारत को आत्मनिर्भर बनाना पड़ेगा जिसके लिए हमे विश्व के देशों पर जो निर्भरता है। उसको समाप्त करके वो सभी वस्तुएं जो हम आयात करते है उसका उत्पादन या उन वस्तुओं का विकल्प हमे देश मे ही ढूंढ़ना पड़ेगा। तब जाकर कही हम आत्मनिर्भर भारत बना सकते है मतलब यह कि विकसित भारत की सीढ़ी आत्मनिर्भर भारत है। इस सम्मेलन को भीम विधायक हरि सिंह रावत, ने संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की झलक आप सभी ने ऑपरेशन सिन्दूर में देखी होगी जिसमें भारत मे निर्मित हथियारों से ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता प्राप्त हुई।हम देश का प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित हुआ ऐसे ही हम प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए विकसित भारत की ओर बढ़ रहे है इस अभियान में हम सभी को प्रतिभागी बनना है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन में मुख्य वक्ता देवी शंकर भूतड़ा ने 850 कार्यकर्ताओं व नागरिकों को संकल्प दिलाते हुए। स्वदेशी अपनाने का संकल्प पत्र भरवाए गए व सभी ने यह प्रण लिया की आज के बाद हम सभी स्वदेशी अपनाएंगे। सम्मेलन का संचालन महामंत्री रमन कंसारा ने किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, वीरेंद्र पुरोहित,आत्मनिर्भर भारत अभियान जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष माधव चौधरी, नरेंद्र बागड़ी, ज्योति छापरवाल, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, रमण कंसारा, जिलामंत्री संदीप श्रीमाली, रंजीत सिंह चौहान,गोपाल गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री शोभालाल रेगर प्रधान वीरम सिंह मण्डल अध्यक्ष चाप सिंह, गोविंद कंसारा, नारायण सिंह, किशन गुर्जर, अर्जुन सिंह, पंकजा कुंवर, आनंदा चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
