राजसमन्द (Rajsamand) विधानसभा कांस्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में आज आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला में राजसमन्द जिले को श्रेष्ठ जिलों की श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रदान किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि कार्यशाला में संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष , यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच से राजसमन्द जिले के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, ने कहा कि राजसमन्द जिले को प्राप्त यह सम्मान भाजपा के समर्पित, अनुशासित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत, संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के भाव का परिणाम है। सम्मान प्राप्त होने पर भाजपा राजसमन्द जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पालीवाल ने कहा कि इस उपलब्धि को संगठन के प्रत्येक कर्णधार कार्यकर्ता एवं भगिनी की सामूहिक सफलता है सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए कहा गया कि भविष्य में भी संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से निभाया जाएगा।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
