
राजसमंद (Rajsamand) 15 जनवरी तक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक समाधान नहीं होने पर पूरे राज्य में कर्मचारी करेंगे धरना प्रदर्शन आंदोलन कार्य बहिष्कार: महावीर शर्माराजसमंद ।अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ महासंघ जयपुर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत संघर्ष चेतना यात्रा प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा, के नेतृत्व में आज राजसमंद जिला मुख्यालय पर पहुंची।। इस अवसर पर संघर्ष चेतना यात्रा के नेतृत्व करता किशन लाल सारण प्रदेश मुख्य महामंत्री राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील , दीपक खिंची प्रदेश महामंत्री सांख्यकी अधीनस्थ कर्मचारी संघ, शिवराज चौधरी, प्रदेश महामंत्री राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर,राम किशोर मीणा,प्रदेश संयोजक राज्य बीमा विभाग कर्मचारी संघ जयपुर ,हिमांशु यादव, प्रदेश महामंत्री राज्य बीमा विभाग कर्मचारी संघ जयपुर , मोहन मीणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ,हेमन्त खराड़ी राज्य उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत,हेमंत पालीवाल जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ उदयपुर, प्रहलाद अग्रवाल प्रदेश संयोजक बीमा कर्मचारी संघ के सानिध्य में राजसमंद के कर्मचारी संगठनों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई।। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कर्मचारियों के लिए बहुत ही कठिन समय आ रहा है ।वर्तमान सरकार कर्मचारी नेताओं का दमन कर रही हैं ,जिससे कोई आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करे ,जब महासंघ ही नहीं बोल पाएगा तब घटक संघों की स्तिथि और दयनीय हो जाएगी ,सरकार पुनः एन पी एस को लागू करना चाहती हैं ,संविदा कर्मियों को स्थाई नहीं किया जा रहा,कर्मचारियों के लिए अब तक कोई स्थानांतरण नीति नहीं बनाई गई,राजकीय सेवा में आने के बाद कर्मचारी की पदोन्नति नहीं होती जबकि अधिकारी वर्ग सभी लाभ प्राप्त कर रहे है ,आने वाला 8 वे वेतन आयोग में भी कर्मचारियों को कुछ नहीं मिलने वाला बल्कि महंगाई दर के अनुपात में कम कर देंगे ,यदि संगठन मजबूत नहीं रहा तो दमन ओर बढ़ेगा।महासंघ की एक ही मांग है दिल्ली हो या राजस्थान वेतन भत्ते एक समान लेकिन हमें न तो 7 वे वेतन आयोग में कुछ मिला, जबकि पहले मंहगाई भत्ता 125% मर्ज हुआ था अब तो 58% ही हैं और ये भी पूरा देंगे इसमें संदेह है इन सभी का एक ही समाधान है महासंघ को मजबूत करे एक रहे नेक रहे । बटेंगे तो कटेंगे।क्योंकि हम टुकड़े में रहे तो शोषण किया जाएगा और एक रहे तो पूर्ण जवाब दे पाएंगे ।और हमारी एकता ही हमारी ताकत है । प्रारंभ में जिलाध्यक्ष राजेश जोशी, महामंत्री रघुराज सिंह झाला ,कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री वैष्णव ,के नेतृत्व में सभी संगठन पदाधिकारियों सभी का स्वागत अभिनंदन किया । पशुपालन कर्मचारी संघ अध्यक्ष शांतिलाल अहारी, शिक्षक संघ युवा जिलाध्यक्ष राजेश पुनिया, आयुर्वेद परिचारक संघ जिला अध्यक्ष हरिशंकर जोशी, कृषि पर्यवेक्षक शंभुलाल सीरवी, ग्राम विकास अधिकारी संघ महामंत्री मनोहर सिंह शेखावत, नर्सेज जिला अध्यक्ष ज्योत्सना वैष्णव,उपाध्यक्ष जया पालीवाल ने कर्मचारियों की समस्याएं ओर मांगे प्रस्तुत की ।महासंघ प्रदेशों अध्यक्ष ने कहा कि संगठन लगातार सरकार के ध्यानाकर्षण हेतु ज्ञापन ओर अन्य कार्यक्रम कर रहा है। सभी कर्मचारियों की संयुक्त मांग पदोन्नति विसंगति दूर करना,9 अक्टूबर 2025 के एनपीएस (NPS) पुन: लागू करने के आदेश रद्द करना,OPS से छेड़छाड़ बंद करने,स्पष्ट एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने ,संविदा कार्मिकों को नियमित करने,11 सूत्री मांग पत्र लागू करने, RGHS में कटौतियां बन्द करने पर 14 जनवरी तक कोई समाधान आदेश नहीं हुए तो 15 जनवरी से राज्य स्तरीय कार्यक्रम ज्ञापन धरना प्रदर्शन आंदोलन कार्य बहिष्कार आदि करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदेश अध्यक्ष के महासंघ जिला कार्यकारिणी के आगामी चुनाव 7 दिसंबर को राजसमंद में रखने का आदेश भी जारी किया।जिला अध्यक्ष राजेश जोशी ,ने प्रदेश कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि जब भी प्रदेश आव्हान करेगा जिला राजसमंद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहेगा। राजसमंद जिले के सभी कर्मचारी महासंघ के साथ है ।तत्पश्चात सभी ने नारेबाजी किया । अंत में राज्य सेवा से सेवानिवृत वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री वैष्णव, तथा ग्राम विकास अधिकारी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह देवड़ा ,का प्रदेश कार्यकारिणी ओर राजसमंद जिले के सभी साथियों ने स्वागत अभिनन्दन कर विदाई दी तथा वाहन रैली के रूप में संघर्ष चेतना यात्रा रथ ने जयपुर की और प्रस्थान किया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
