
राजसमन्द (Rajsamand) राजसमन्द जिले की भीम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त मंडलों की संगठन संरचना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा एवं भीम विधायक हरिसिंह रावत के सानिध्य में हुई जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है, जिसकी शक्ति उसका कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर सक्रिय, समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ बूथ स्तर होता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता की सक्रियता से ही पार्टी जन-जन तक अपनी बात पहुंचा सकती है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक अभियानों में सभी को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। भीम विधायक हरिसिंह रावत ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच समन्वय स्थापित कर जनसेवा के कार्यों को गति देना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बागड़ी, कार्यक्रम एवं अभियान विधानसभा प्रभारी शोभा लाल रेगर, जिला मंत्री रंजीत सिंह चौहान,सभी मंडल अध्यक्ष गोविंद कंसारा, किशन गुर्जर, नारायण सिंह , चाप सिंह , अर्जुन सिंह ,यशवंत सिंह , महेंद्र सिंह सहित बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
