
राजसमन्द (Rajsamand) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द द्वारा सेवा एवं संवेदना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ,ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित कमला नेहरू हॉस्पिटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीबी से पीड़ित मरीजों को राशन किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया ।राशन किट वितरण कार्यक्रम के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गायों को रचका खिलाया गया एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की गई। भाजपा राजसमन्द द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुँचाने का संदेश दिया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष सविता सनाढ्य जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री तरुणा कुमावत ,वर्धिनी पुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़ जिला प्रवक्ता मुरारी आशिया संपत नाथ सिंह चौहान मोहन कुमावत, हिम्मत मेहता, दिनेश सेन ,सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
