Rajsamand : लोको पायलट जसवन्त सिंह ने मनाया अनूठे अंदाज में जन्मदिन

5 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) इलेक्ट्रिक बेल, लाइब्रेरी रैक, स्वेटर, पेन सहित 35 हजार रुपये शिक्षण सामग्री वितरणसेवा, संवेदना और सादगी के साथ मनाया जन्मदिन, लोको पायलट जसवंत सिंह चौहान की अनूठी पहल बनी क्षेत्र में चर्चा का विषयलोको पायलट जसवंत सिंह चौहान मण्डावर ने इस वर्ष भी अपना जन्मदिन पारंपरिक तरीके से हटकर सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। उनका यह अनुकरणीय कार्य पूरे मण्डावर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर, माता- पिता लक्ष्मी देवी व चुन्ना सिंह चौहान का आशीर्वाद लेकर मंदिर परिसर में ही ग्रामीणों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया । वास्तविक वंचित प्रतिभाशाली बच्चों के लिए हर संभव सहायता करने की बात कही। शिक्षा क्षेत्र में निरंतर चल रहे शिक्षा क्रांति अभियान को आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं सांगावास स्थित गौशाला पहुंचकर गायों के लिए दान कर गौसेवा का संदेश दिया।विद्यालयों में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बांटी उपयोगी सामग्रीलोको पायलट जसवंत सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत मंडावर क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया तथा स्कूल में इलेक्ट्रिक बेल, लाइब्रेरी रैक, स्वेटर व पेन जैसी 35 हजार रुपये की उपयोगी सामग्री भेंट की।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इलेक्ट्रिक बेल सिस्टम भेंट किया गया। जिससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कमी को आंशिक रूप से पूरा किया जा सके। यह इलेक्ट्रिक बेल सिस्टम दिनभर स्वचालित रूप से घंटी बजाने का कार्य करेगा तथा प्रार्थना, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान व अन्य उपयोगी संदेश भी प्रसारित करेगा। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया व विद्यार्थियों को गिफ्ट दिए।राजकीय प्राथमिक विद्यालय होली का थाक व रोहिड़ा में विद्यालय की लाइब्रेरी के लिए रैक प्रदान की गई तथा छोटे बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा बच्चों को गिफ्ट प्रदान किये।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चतरपुरा में कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए और बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाक का चौड़ा में भी विद्यार्थियों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत मंडावर की सरपंच प्यारी कुमारी चौहान, उपसरपंच सुभाष सिंह, प्रताप सिंह, दूदा राम सालवी, प्रभु सिंह, प्रेम सिंह,भूपेंद्र सालवी, गणेश सिंह, पूरन सिंह, वार्ड पंच चुन्ना सिंह, ममता देवी, सुगना देवी, देवी सिंह, सोहन सिंह, प्रधानाचार्य पारसमल प्रजापत, रामलाल कलाल, अनिल डूकिया, रविन्द्र सिंह, दीपक तिवारी, मनोहर सिंह कमांडो, देवी कुमारी रैगर, गीता सालवी, रणजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह महागुरु, लादू सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र सिंह, देवी सिंह, किशन सिंह, विजय सिंह, तिलोक सिंह, श्रवण सिंह विलेन, घीसा सिंह, धूल सिंह, मिठू सिंह, जेठ सिंह, मांगू सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिनेश कुमार, शायर गोरमात, राम सिंह, राजेन्द्र सिंह, ललित किशोर सिंह, लक्ष्मण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ललित सिंह, रवि सिंह, रूप सिंह, डाली देवी, छगनी देवी, लक्ष्मी देवी, कांता देवी, कृष्णा देवी, मैना देवी, चंचल जैन, संतोष देवी, झमकू देवी, पूना राम सालवी, शेर सिंह, सोहन सिंह, मोहनलाल भंडारी, कमल सिंह, छोटू सिंह, भागवंत चौहान, मीना कुमारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।लोको पायलट जसवंत सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई देने भाजपा मंडल अध्यक्ष चाप सिंह रावत, कुकरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह , श्रवण सिंह पीपलीनगर , निर्मला देवेंद्रसिंह बगड़ी, मीनाक्षी नरेंद्र सिंह खोड़माल ने मण्डावर पहुँचकर शुभकामनाएं दीं। विभिन्न विद्यालयों में श्रद्धा कुमारी, भंवर सिंह, धीरज हरि गौड़, नरेंद्र घोसलिया, कमला गहलोत, पवन बुनकर, चंदन सिंह, गोरूलाल मीना, शम्भू सिंह, मानक चंद, रक्षा व्यास, मुरलीधर मालवीय, सरिता शर्मा, जगदीश खटीक, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।ज्ञातव्य है कि लोको पायलट जसवंत सिंह चौहान हर वर्ष अपना जन्मदिन समाजसेवा, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाते हैं। वे वर्ष में दो बार जन्मदिन मनाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देते हैं। शिक्षा एवं रोजगार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा क्षेत्र के युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में सेना भर्ती मार्गदर्शन व तैयारी कैंप, सेना भर्ती व अन्य भर्तियों में सुविधाएं, वंचित बालकों को पुस्तक वितरण, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं गाइड वितरण, करियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version