
राजसमंद (Rajsamand) नेशनल कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जयहिंद द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी, संभाग अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जारी की जिसमें संभाग अध्यक्ष उदयपुर ओबीसी विभाग पद पर जिला परिषद सदस्य और युवा ऊर्जावान और क्षेत्र में हमेशा लोगों में रहकर सामाजिक सेवा करने वाले लेहरू लाल अहीर को नियुक्ति देकर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। क्षेत्र के सामाजिक संगठन और पार्टी के लोगों ने लेहरू लाल अहीर की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जयहिंद, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग श्री हरसहाय यादव का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
