
राजसमंद (Rajsamand) कस्बे के पास पीपली रोड स्थित गोवर्धन वाटिका में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन व्यासपीठ से महाराज ने कहा कि इंसान को भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि बिना भक्ति के इंसान को कभी मुक्ति नहीं मिलती।महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति को शास्त्रों का ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि शास्त्र जीवन का आधार हैं। शास्त्रों में वह ज्ञान है जो इंसान को सच्चे मार्ग पर चलना सिखाता है। बिना शास्त्रों के ज्ञान के इंसान गलत कार्यों में लिप्त हो जाता है, और ऐसा व्यक्ति इंसान की श्रेणी में नहीं आता।कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्ति संगीत और प्रवचनों के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण भगवान के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया साथ ही भक्ति भजन संध्या का आयोजन भी हुआ जिससे श्रद्धालुओं ने भगवान को जयकारो के साथ पूरा माहौल धर्म मय बना दिया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
