
राजसमंद (Rajsamand) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजसमंद द्वारा महासंघ द्वारा आहुत 11 सूत्रीय मांगों एवं 7 संकल्प को लेकर चेतावनी महारैली में जिला राजसमंद महासंघ ने 500 कर्मचारियों के साथ जयपुर में ऐतिहासिक चेतावनी महारैली में महासंघ के हाथ मजबूत किए महारैली में गायत्री वैष्णव के मार्गदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह के निर्देशन प्रदेश प्रतिनिधि महावीर सिंह के प्रबंधन और जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह ,के नेतृत्व में पशुपालन जिलाध्यक्ष शांतिलाल अहारी सुरक्षा प्रहरी जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह पंचायती शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राकेश जी नर्सेस जिलाध्यक्ष ज्योत्सना वैष्णव कृषि पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष ,वीडीओ संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह,आयुर्वेद संघ जिला अध्यक्ष हरिशंकर जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष शंभुलाल सीरवी वन विभाग संघ,पटवार संघ,सांख्यिकी संघ,शिक्षक संघ एवं अन्य सभी घटक संघों के पदाधिकारियों के सह नेतृत्व और महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक संयोजक के नेतृत्व और बेनर तले समस्त कर्मचारियों ने 9 बसे भरकर हुंकार भरी और राजधानी की धरती पर सरकार को हमारी 11 सूत्रीय मांगपत्र एवं 7 संकल्प पर विचार करते हुए मांग मानने की चेतावनी दी है कि यदि अब सरकार हमारी मांग पत्र नहीं मानती हैं तो कर्मचारी आगामी दिनों में आंदोलन को और भी आक्रामक करेगा 8 किलो मीटर लंबी रेली रामबाग से प्रारंभ होकर 22 गोदाम में सभा के रूप में परिवर्तित हुई वहां महासंघ के सभी घटक संघों के प्रदेशाध्यक्ष ने सभा को संबंधित किया और सरकार को आगाह किया अंत में महासंघ के पदाधिकारियों और प्रदेशाध्यक्ष महोदय महावीर शर्मा ने संबोधित किया पूरी महारैली पूर्ण अनुशासन से सम्पन्न हुई ज्ञात रहे महासंघ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन रत है जिसमें निम्न 7 संकल्प महत्वपूर्ण हैं पदोन्नति विसंगति दूर करवाना एवं समय पर पदोन्नति करवाना एवं 8,16,24, एवं 32 की सेवा चयनित वेतनमान लागू करवाना -केंद्र के समान पे लेवल करना वेतन विसंगति दूर करना। -पुरानी पेंशन की योजना की सुरक्षा सुनिश्चित करना। संविदा एवं मानदेय कार्मिकों को नियमित करवाना। जैसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिड डे मील बनाने वाली संविदा एवं ठेके पर लगे कंप्यूटर कर्मी आदि। -पारदर्शी स्थानांतरण ट्रांसफर नीति तय करना एवं तृतीय श्रेणी अध्यापकों का स्थानांतरण करवाना। कर्मचारियों के मान स्वाभिमान की सुरक्षा सुनिश्चित करवाना।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
