राजसमंद (Rajsamand) रेलमगरा राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज रेलमंगरा आगमन हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और जनता की चिंताओं को गंभीरता से सुना वसुंधरा राजे ने सबसे पहले मातृकुंडिया में किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान पर बात की भराव क्षमता पर किसानो के नुकसान पर बात की साथ ही अन्य क्षेत्र में खेती में बढ़ती लागत, सिंचाई सुविधाओं की कमी और फसल के उचित दाम जैसे विषयों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का भरोसा दिलाया।इसके साथ ही राजे के सामने संगठन ने हिंदुस्तान ज़िंक में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। वसुंधरा राजे ने कहा कि उद्योगों को स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होता है और बेरोजगारी कम होती है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी भाजपा मंडल महामंत्री योगेश सुखवाल, महामंत्री रमेश टांक, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह सिंह राजावत बोथमल जाट जीवनलाल सोनी, नेता प्रतिपक्ष शंकर सुथार, रेलमगरा प्रशासक भरत जाट ,चराणा प्रशासक सत्यनारायण ईनाणी , रोशन लाल टुकलिया , गिरिराज सोनी भाजपा उपाध्यक्ष किशन लाल जाट मंडल मंत्री राजेंद्र सरगरा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार विजयवर्गी, उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह सुरेश विजयवर्गी मन की बात संयोजक मुकेश गाडरी जिला प्रतिनिधि शिवकुमार शर्मा, लोकेश मेनारिया, एवं समस्त कार्यकर्ता का उपस्थित हैपूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि उठाए गए मुद्दों का समाधान जल्द होगा। इसके बाद पछमता निवासी एव सहाड़ा पूर्व विधायक स्व. रतन लाल जाट के निधन पर परिवारजनों को सांत्वना देने पहुंची ।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
