
राजसमंद (Rajsamand) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजसमंद की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव 7 दिसंबर को निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मीलाल पालीवाल के द्वारा सम्पन्न हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश जोशी ,ने बताया कि सभी संगठनों की उपस्थिति में रघुराज सिंह झाला, को जिला अध्यक्ष, संतोष सिंह रावत ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष, नीरज सरावगी, को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, निर्वाचित किया गया। साथ ही ज्योत्सना वैष्णव , नरेंद्र सिंह चौहान,कीर्तन खत्री , मथुरालाल कुमावत ,सोहन प्रकाश कुमावत को जिला उपाध्यक्ष, शांतिलाल अहारी जिला महामंत्री, प्रहलाद सिंह राठौड़ ,गोपाल यादव, सरिता श्रीमाली लक्ष्मण सिंह चारण जिला मंत्री ,रायसन लाल डामोर दिनेश पालीवाल , कमलेश पुरोहित,जितेंद्र राव, गिरधारी सिंह राव,गोपेश गहलोत, जयंत माली जिला संगठन मंत्री, आशीष मान को जिला मंत्री आईटी सेल, महावीर सिंह खिड़िया जिला कोषाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में मनोहर सिंह शेखावत का चयन किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़ कानूनगो संघ जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र पुरोहित सहित सभी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
