
राजसमंद (Rajsamand) उक्त महारैली की तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी ,योगेंद्र सिंह परमार, व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान,के सानिध्य में सघन क्षेत्र विकास समिति परिसर में आयोजित की गई ।जिसमे सभी जिले ब्लॉक एवं मंडल तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में दिल्ली रैली में पहुँचने के निर्देश देकर विधानसभा वार ज़िम्मेदारिया सोपी गई । बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, ने कहा भाजपा सरकार द्वारा पूरे देश में हो रहे चुनावो में वोट चोरी कर लोकतंत्र का गला घोट रही हे उसके लिए अब कांग्रेस पार्टी पूरे देश में बड़ा आंदोलन करेगी । साथ ही इस मोके पर नवनियुक्त हुए प्रदेश ओबीसी सचिव नानालाल शार्दुल,ओबीसी संभाग अध्यक्ष लेहरूलाल अहीर,ओबीसी जिलाध्यक्ष मनोहर कीर,प्रदेश सचिव एसी विभाग पीरू खींची, ए सी जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड़ ,का इकलाई ओड़ा स्वागत किया गया । इस मौके पर सभापति अशोक टाक,आमेट चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा,उपाध्यक्ष मीरू खा ,जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर, जिला प्रवक्ता कुलदीप शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष माधव लाल अहीर,ज्ञानेंद्र सिंह चुंड़ावत,ओबीसी संभाग जिलाध्यक्ष लहरूलाल अहीर,प्रदेश सचिव एसी पीरू खींची ओबीसी प्रदेश सचिव नानालाल सार्दुल,प्रदेश महिला महासचिव राजकुमारी पालीवाल ,महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा डाबी,,सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली,महिला सेवादल अध्यक्ष ऊषा विजयवर्गीय,ओबीसी जिलाध्यक्ष मनोहर कीर,भावना पालीवाल महिला ब्लॉक अध्यक्ष गोरी चौधरी जिला सचिव हरि वल्लभ पालीवाल ,विजय प्रकाश सनाढ्रय, रवि गर्ग ,नारायण सुथार, देवीलाल सालवी पार्षद मांगीलाल टांक ,रोशनलाल साहू, मंडल अध्यक्ष महेश सेन,भगवान देव आदि कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
