
राजसमंद (Rajsamand) भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द द्वारा 125 वे मन की बात कार्यक्रम में भाजपा राजसमन्द द्वारा उदयपुर संभाग में प्रथम आने पर 4 सितम्बर दोपहर 12.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम मंडल संयोजक व सह संयोजक का भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल द्वारा सम्मान किया गया व सरल एप्प का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया की इस कार्यक्रम में सभी का सम्मान किया गया व जिला आईटी संयोजक भरत दवे द्वारा भाजपा के सरल एप्प का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि आप सभी की मेहनत से मन की बात कार्यक्रम में राजसमन्द जिला प्रदेश में अच्छे स्थान पर रहा है हम सभी अगली बार ओर मेहनत करके कोशिश करेंगे कि जिले के प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम हो जिससे अधिक से अधिक जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुन सके इसके साथ ही हम सभी को प्रत्येक बूथ पर सरकार की योजनाओं के बारे में भी अधिक से अधिक लोगो को बताना है व यह सुनिश्चित करना है कि उन योजनाओं का लाभ उनको मिला या नही अगर नही मिला है, और वो पात्र है तो उनको उस योजनाओं में लाभ दिलाना है यह हमारी जिम्मेदारी बनती है। मन की बात जिला संयोजक मुरारी आशिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी के मन की बात संयोजक व सह संयोजक बनने पर पहला ही कार्यक्रम था। जिसमे आप सभी की मेहनत से उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान राजसमन्द जिले को मिला यह बहुत ही गर्व की बात है। हम आगामी मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में कोशिश करेंगे कि, प्रदेश में जिले का नाम अग्रणी स्थान पर हो । इस अवसर पर जिला प्रमुख रतनी देवी जाट महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान खुशकमल कुमावत प्रमोद गौड़ कपिल उपाध्याय फुलेश भार्गव सहित सभी मंडलो के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
