
राजसमंद (Rajsamand) नाथद्वारा द अंकुर बी.एड. महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष दिवस पर कॉलेज परिसर में जागो टॉक कार्यक्रम, एड्स आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका प्रो. तुलसीराम व्यास, प्रो. कुंदन बंसल, प्रो. विष्णु पुरोहित, डॉ. लीना पालीवाल, प्रो. अनीता भाटी, प्रो. सुनीता श्रीमाली, तथा प्रो. चेतना सांचिहर ,सहित अन्य साथियों ने निभाई। निर्णायकों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक व ज्ञानवर्धक कार्यों की सराहना की।संपूर्ण आयोजन का प्रभावी संचालन रामायण ग्रुप की प्रभारी प्रो. विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, एवं डॉ. शंकुन्तला पालीवाल, ने किया। कार्यक्रम में एड्स जागरूकता, रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप पानेरी, ने विद्यार्थियों द्वारा दिखाई गई सक्रियता की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्टाफ एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
