
राजसमन्द (Rajsamand) केंद्रीय बजट की पूर्व दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, राजसमन्द में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंदड़ा व जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य आगामी केंद्रीय बजट को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करना एवं बजट के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु रणनीति तय करना रहा। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों, मंडल पदाधिकारियों एवं सामाजिक-व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय बजट से आमजन, किसान, युवा, महिला, व्यापारी एवं मध्यम वर्ग को मिलने वाले लाभों को लेकर संवाद किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंदड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का प्रत्येक बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, गरीब-कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बजट के सकारात्मक प्रावधानों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। बैठक में बजट प्रचार-प्रसार कमेटी के साथ भी विशेष चर्चा की गई, जिसमें बजट के प्रमुख बिंदुओं को सरल भाषा में आमजन तक पहुँचाने, गोष्ठियों, संवाद कार्यक्रमों एवं मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना तय की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय बजट देश के विकास की दिशा और दशा तय करता है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट की विशेषताओं को जनता तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बजट प्रचार अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने बजट को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए तथा संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसंवाद को और प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में बद्री लाल जाट, माधव लाल जाट सेवा निवृत्त कृषि अधिकारी मोहन लाल प्रजापत माधव लाल सेवदा जिला उपाध्यक्ष माधव लाल चौधरी, सविता सनाढ्य, ज्योति छापरवाल, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ,जिला मंत्री तरुणा कुमावत खुशकमल कुमावत, जिला प्रवक्ता मुरारी आशिया, नर्बदा शंकर पालीवाल ,आई टी सेल के फुलेश भार्गव मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमावत राधारानी राजोरा कैलाश कुंवर ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट ,मांगी लाल कुमावत,डाल चंद कुमावत, राकेश सिंदल दिनेश सेन पारस नकुम, कैलाश पालीवाल आनंदा सिंह एडवोकेट कैलाश बोलिया नरोत्तम पालीवाल मोहन कुमावत राधेश्याम शर्मा सहित कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, बजट प्रचार-प्रसार कमेटी के सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
