राजसमंद (Rajsamand) जिले के खमनोर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर देलवाड़ा के तत्वाधान में एआईसीसी के निर्देशानुसार संगठन सर्जन अभियान के तहत मीटिंग का आयोजन नाकोडा रिसॉर्ट में किया गया, जहां युवाओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ,ने बताया की संगठन सर्जन अभियान के तहत एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर सुखदेव सिंह भगत, तथा पीसीसी ऑब्जर्वर डिम्पल राठौड़, ललित यादव , सी एम बदहाला, पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ,के मुख्य अतिथि में आयोजित की गई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ,ने की, कार्यवाहक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान, सांसद प्रत्याशी दामोदर गुर्जर, पूर्व जिला जिला प्रमुख किशन लाल गमेती मौजूद थे। पीसीसी ऑब्जेवर सुखदेव सिंह भगत ,ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन सर्जन अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया, जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, ने भी संबोधित करते हुए कांग्रेस ,पार्टी की मजबूती पर जोर दिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ,ने संबोधित करते हुए सभा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी करने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा संगठन सर्जन अभियान से पार्टी में आम आदमी को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, इसके पश्चात सभी युवाओं ओर पार्टी कार्यकर्ताओं से एआईसीसी ऑब्जेवर व पीसीसी ऑब्जेवर ने वन टु वन जिलाध्यक्ष चयन के बारे में बन्द कमरे में मुलाकात की व जिलाध्यक्ष चयन के बारे में व्यक्तिगत जानकारी ली। सभा में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, खमनोर प्रधान भेरुलाल वीरवाल, फतहलाल गमेती, जिला परिषद सदस्य कुकसिंह गौड़ ,उपप्रधान वैभवराज सिंह चौहान, उप प्रधान रामेश्वर खटीक,पूर्व प्रधान मांगीलाल पालीवाल, तेजसिंह सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष खेमसिंह, शंभू सिंह प्रशासक कु टवा, बंटी पुरोहित, महेंद्र पालीवाल, जगन्नाथ डा लिया,नारायण लोहार, दुर्गा भील, अनिल खेतपाल्या, रामू रेबारी, बालू गायरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
