Rajasthan : बाड़मेर में दो बच्चों को लेकर टांके में कूदी मां

2 Min Read

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर में बने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। पति घर लौटा तो घर में कोई भी नजर नहीं आया। उसकी नजर में ही बने टांके पर पड़ी। अंदर झांक कर देखा तो उसके सात साल के बेटे का शव तैरता मिला। घर में हल्ला मच गया और पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। अंदर देखा तो पत्नी और उसकी बेटी के शव भी नजर आ गए। घटना बालोतरा जिले के वालू गांव मंगलवार शाम छह बजे की है।

सूचना मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को टांके से बाहर निकालकर मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

समदडी थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया समदड़ी बालू गांव निवासी नखत कंवर (35) पत्नी भीमसिंह अपने दो बच्चे पूजा कंवर (10) जोग सिंह (7) को लेकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे पीहर से अपने ससुराल पहुंची थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। पति भीम सिंह खेत में काम कर रहा था।

वह शाम को घर पहुंचा तो बच्चों और पत्नी को नहीं देखा तो इधर-उधर ढूंढा तब टांके का ढक्कन खुला होने के कारण देखा तो उसके अंदर उसके बेटे जोग सिंह का शव तैर रहा था। उसने हल्ला मचा कर पड़ोसियों को बुलाया। अंदर देखा तो पत्नी और बेटी के शव भी दिख गए। सूचना मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची।

आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शवों को टांके से बाहर निकालकर समदड़ी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

14 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक विवाहिता की शादी 14 साल पहले हुई थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। इसमें एक बच्चा ननिहाल में ही रहता था। मंगलवार शाम को पीहर चौहटन बावड़ी से समदड़ी बालु गांव आई थी। एक घंटे में टांके बच्चों को टांके में धकेल कर खुद ने सुसाइड कर लिया।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version