
राजस्थान (Rajasthan) हॉकी संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा गठित तदर्थ समिति की देखरेख में हुए। राजस्थान हॉकी संघ कि इस चुनाव में सभी पदों पर एक-एक आवेदन प्राप्त होने के कारण पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। जिसमें राजसमंद जिला हॉकी संघ के सचिव जगदीशचन्द्र पालीवाल को राजस्थान हॉकी संघ की नई कार्यकारिणी में प्रदेश वरिष्ठ कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचन हुआ है। जिला हॉकी संघ अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि ये चुनाव राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कराए गए। पिछले 11 वर्षों से संघ में चुनाव नहीं होने के कारण खिलाडिय़ों को कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा था। जिसका संज्ञान लेते हुए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष आईएएस डॉ नीरज के पवन ने रजिस्ट्रार सहकारी समिति राजस्थान से आग्रह कर तदर्थ समिति का गठन करवाया। इस समिति को तीन माह के भीतर चुनाव कराने का जिम्मा सौंपा गया था। उसके बाद राजकीय महिला कॉलेज जैसलमेर के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ अशोक तंवर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। जिनकी देखरेख में यह चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के पर्यवेक्षक के तौर पर जिला खेल अधिकारी जैसलमेर, राकेश बिश्नोई भी मौजूद रहे। निर्विरोध चुनी गई। कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक के पद पर रणजीत राम विश्नोई, संरक्षक खलिक नूर, अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, सचिव डॉ पवित्र सिंह बिश्नोई, कोषाध्यक्ष केसरी सिंह बीका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र पालीवाल राजसमंद, उपाध्यक्ष सैयद साबिर अली शाह, संजय धीवा, रुक्मा देवी, संयुक्त सचिव मोहनसिंह राठौड़, प्रकाश चौधरी, देवीलाल डामोर के अलावा कार्यकारी सदस्य में राम अवतार यादव,जंगशेर अली खान, राजेंद्र चौधरी, संतोष बरडा को शामिल किया गया। जगदीश पालीवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर जिला हॉकी संघ अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर, सह सचिव अंकित पालीवाल, कोषाध्यक्ष उमेश बंधु, उपाध्यक्ष मोहन कुमावत मेवाड़, एडवोकेट शीतल नंदवाना, सत्यनारायण पालीवाल, विकास पालीवाल, चन्द्रजीत चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन सेन, जयश्री ठाकुर, सुरेश ढि़ंढोरिया, तेजप्रकाश पालीवाल, सचिन गौरवा, फुटबॉल संघ अध्यक्ष हेमंत पालीवाल सहित पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिले में हॉकी खेल को ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
