सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों ने बांधा समां

3 Min Read

आबूरोड। विप्र समाज की ओर से मनाए जा रहे पांच दिवसीय परशुराम जंयती महोत्सव में चौथे दिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। आचार्य एंड पार्टी ने समां बांध दिया। महिलाओं व बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिता प्रभारी कल्पना छंगानी, उषा मिश्रा, मोहित शर्मा, नवल शर्मा के अनुसार महोत्सव के चौथे दिन सबसे धमाकेदार एक मिनट शो, सांस्कृतिक संध्या का आयोजन समाज के पूर्व अध्यक्ष स्व. राधेश्याम जोशी की स्मृति में उनके परिवारजनों ने कराया।

पंडित भरत बोहरा, पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित, प्रवक्ता गोपाल शर्मा, सुमित जोशी, विप्र समाज अध्यक्ष अमित जोशी, कमल मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। करीब 250 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। विजेताओं को हजारों रुपए के इनाम समाजसेवी, पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित ने अपने पिता केशवराम पुरोहित की स्मृति में वितरित किए। महिला वर्ग के एक मिनट शो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपाली राजकुमार शर्मा, दूसरा स्थान शोभा जोशी सुमित जोशी ने प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में अमित जोशी ने प्रथम, हर्ष रावल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चेयर रेस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बृजेश गौतम श्रवण गौतम प्रथम, विद्या शर्मा बृजमोहन शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चेयर रेस पुरुष वर्ग में धर्मेंद्र गौतम प्रथम, जगदीश मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे। पर्यवेक्षक के रूप में मधु पांडे, गोपाल शर्मा, केके मिश्रा, आलोक गौड, मनीष मुरारी शर्मा, अभिषेक शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई।

कार्यकर्म में उमेश छंगाणी, दिलीप शर्मा, हरिओम शर्मा, पुनिल छंगाणी, अनिल शर्मा, प्रीति वाजपेयी, ऋतु छंगाणी, चित्रलेखा शर्मा, मंजू शर्मा, रेखा शर्मा, पार्षद रमेश वैष्णव, नीरज शर्मा, सुमित जोशी, सुनील खोत, गणेश आचार्य, विक्रम मिश्रा, मुकेश मिश्रा, हरीश शर्मा, निखिल जोशी, मोहित शर्मा, ज्योतिर्मय शर्मा, ब्रजमोहन, राजन वशिष्ठ, बनवारीलाल ओझा, नवल शर्मा, सुरेश राजपुरोहित समेत बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे।

पंडित भरत बोहरा, साधु संतों के सानिध्य में महायज्ञ के विधि विधान से हुआ। समाज के सतीश लेहरी, महेश शर्मा, मोहित शर्मा, बृजमोहन शर्मा, अनुज शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संजीव शर्मा आदि ने आहुतियां समर्पित की। सुमित जोशी ने ध्वजा चढ़ाई। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, हरिओम शर्मा, मनीष परसाई, मनीष मुरारी शर्मा, जगदीश मिश्रा, बाबूलाल रावल आदि मौजूद थे।

सांस्कृतिक संध्या में छलका उत्साह

सांस्कृतिक संध्या में आचार्य एंड पार्टी ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रतियोगियों ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस देकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। जूनियर नृत्य प्रतियोगिता में जागृति शास्त्री ने प्रथम, हितांश शर्मा ने दूसरा स्थान, जीशा पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर नृत्य प्रतियोगिता में उन्नति शर्मा ने प्रथम, तारुषि भारद्वाज ने दूसरा, मोक्षिता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों व महिलाओं ने जलवे बिखेरे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जीविका जोशी ने प्रथम, यशराज शर्मा ने दूसरा, याक्षी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में भी प्रीति त्रिवेदी ने प्रथम, वनीता कांडपाल ने दूसरा, कुलदीप गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version