
मंडार (Mandar) उपतहसील के रायपुर पंचायत की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम जालोर सिरोही सांसद लुबाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य, रायपुर प्रशासक छगन लाल कोली, खेल महोत्सव जिला संयोजक गणपत सिंह राठौड़,भाजपा महीला मार्चा जिला अध्यक्षा दक्षा देवड़, प्रधान प्रतिनिधी अर्जुन देवासी, उपसरपंच व किसान नेता सुजान सिंह वडवज, जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि खंगार सिंह देवड़ा, परबत सिंह देवडा रायपुर, सहकारी समिति उपाध्याय पृथ्वीसिह,पूर्व भाजपा मंडार मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता वगता राम चौधरी ,वरमान अमराराम चौधरी, अमराराम चौधरी विशेष अतिथि रहे। मुख्य अतिथि चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया के माध्यम से विकसित भारत के सपने को साकार करने की अपील की।बालिका शिक्षा एवं खेलों में बढ़ावा देने पर जोर दिया। उप प्रशासक रायपुर सुजान सिंह देवड़ा ने खेल को खेल की भावना के साथ खेलने पर जोर दिया तथा फिट इंडिया कार्यक्रम का महत्व तथा विद्यालय के जर्जर भवन की ओर सांसद का ध्यान आकर्षित करवाया। गणपत सिंह राठौड़ ने फिट इंडिया कार्यकम पर विस्तार से जानकारी दी। पीईईओ रायपुर सीताराम गूजर ने अतिथियों का स्वागत कर खिलाडियो को जीवन में खेलों का महत्व बताया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी हनुमाना राम विशनोई, सही राम,नितेश राज,मदन लाल, गणपत राम, मांगा राम, नरेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, संजय राठौर, भरत कुमार, वर्धन चारण, पृथ्वी सिंह, जितेन्द्र कुमार, जसवन्त सिंह, हेमाराम, राजूनाथ सिद्ध, कपिल व्यास, जबर सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अशरफ भाटी
