
जैसलमेर। सेवा भारती समिति, जैसलमेर के तत्वाधान में आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु सेवा भारती एवं आयोजन समिति की संयुक्त बैठक स्थानीय आदर्श विद्या मन्दिर में आयोजित की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश चाण्डक ने बताया कि सेवा भारती के प्रान्त संरक्षक डॉ. दाऊलाल शर्मा एवं सहविभाग संघचालक अमृतलाल दैया के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजन की विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को भव्य बनाने हेतु कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई।
सेवा भारती के अध्यक्ष हीरालाल साधवानी ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित किए गए सामूहिक विवाह सम्मेलन के आधार पर इस वर्ष के कार्यक्रम की योजनानुसार विभिन्न कार्यों हेतु कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष भगवानदास सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमें अपने घर की बेटी के विवाह जैसी तैयारी करनी हैं और कन्यादान का फर्ज अदा करना हैं इसलिए हम सभी कार्यकर्ता आत्मीयता के साथ सहयोग की भावना से कार्य करें। सेवा भारती के उपाध्यक्ष डॉ. दामोदर खत्री ने बताया कि पिछले दो माह से चल रहे सम्पर्क अभियान में समाज की ओर से सकारात्मक परिणाम मिले हैं और समाज ऐसे समरसता के कार्यों को सुहृदयता से स्वीकार कर रहा हैं।
सेवा भारती की उपाध्यक्ष आशा व्यास ने महिला मण्डल की कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यों हेतु प्रेरित कर उन्हें कार्य सुपुर्द किया तथा दुल्हनों के साज-श्रृंगार की भव्यतम बनाने हेतु जमना पुरोहित को प्रभारी नियुक्त किया। आयोजन समिति के मंत्री नवीन भाटिया एवं कोषाध्यक्ष मनोज आर भाटिया ने आयोजन समिति के विस्तार करने हेतु कार्यकर्ताओं के नाम सुझाए तथा उन्हें जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में बृजवल्लभ जगाणी, लाभूराम, राजकुमार पुरोहित, जितेन्द्र तेजी, भीमाराम, कपिल खत्री, रमेश सेवक, डॉ. अशोक भील, जशोदा जसरानी, माला व्यास, प्रेमलता भाटिया, अंजु व्यास, दुर्गा खत्री, अशोक ओड आदि ने अपने-अपने सुझाव रखे।
रिपोर्ट कपिल डांगरा