
जैसलमेर। रविवार (16 मार्च 2025) को स्थानीय जवाहिर राजपूत छात्रावास में शहीद जयसिंह भाटी स्मृति संस्थान की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा संबंधित मीटिंग आयोजित की गई जिसमें जिले के प्रबुद्धजन नागरिक व युवा उपस्थित हुए। आगामी गुरुवार (27 मार्च 2025) को म्याजलार रोड़ पर स्थित जयसिंह सर्किल पर शहीद जयसिंह भाटी प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम उनके 29 में बलिदान दिवस पर आयोजित होगा, भाटी जैसलमेर के दक्षिणी बसिया देवड़ा गांव के निवासी थे।
सीमा सुरक्षा बल में उप समादेष्टा पद पर रहते हुए 27 मार्च 1996 को कश्मीर के सोपोर में दुर्दांत आतंकवादियों से संघर्ष करते हुए प्राणोंत्सर्ग किया। उनके अदम्य साहस, पराक्रम व शौर्य को देखते हुए तत्कालीन भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। उनके नाम पर सीमा सुरक्षा बल ने एक सीमांत चौकी का नाम जय रखा तथा उनकी 42वीं बटालियन द्वारा गुवाहाटी असम की एक सड़क का नाम शहीद जयसिंह के नाम किया गया है।
नगर परिषद, जैसलमेर द्वारा शहीद की स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए जैसलमेर नगर के यूनियन चौराहे का नामकरण शहीद जयसिंह भाटी चौराहा कर वहां पर भव्य स्मारक का निर्माण करवाया गया है। जहां शहीद भाटी परिवार द्वारा आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। हिंदू सिंह म्याजलार ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारी बैठक रखी गई जिसमें क्षेत्रवार प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने अपने सुझाव दिए गए प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी गणपत सिंह नोहड़ियाला को दी गई।
पूर्व नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ इस दौरान आयुक्त लजपाल सिंह सोढा जाम खेमेंद्र सिंह रामगढ़, सवाई सिंह देवड़ा, भंवर सिंह साधना, जितेंद्र सिंह पूनमनगर, मेघराज सिंह बारु नरेंद्र सिंह बैरसियाला मनोहर सिंह दामोदरा, विशन सिंह लौद्रवा, समुद्र सिंह उदय सिंह बडोड़ा गांव, पूनम सिंह दूजासर,बाबू सिंह नरसिंहो की ढाणी, चंदन सिंह काठा, मनोहर सिंह खारिया, प्रयाग सिंह भैंसड़ा, परबत सिंह रूपसी आदी के साथ छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रचार प्रसार निमंत्रण पत्रक का भी विमोचन किया गया।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा