
मंडार (Mandar) शहर के राजीव गांधी खेल मैदान में शनिवार को दरबार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रामदेव आश्रम पादर के नागपुरी महाराज, विधायक मोतीराम कोली,ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह रोहुआ, मंडल अध्यक्ष मफत लाल बुनकर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर विधायक मोतीराम कोली कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल के माध्यम से युवा अपने जीवन का विकास कर सकते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह ने कहा खेल से सामाजिक समरसता तथा एकता बढ़ती है। इस अवसर पर दरबार समाज के कई लोग उपस्थित थे। मंडल अध्यक्ष मफतलाल बुनकर ने कहा युवा खेल के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर दरबार समाज के जितेंद्र सिंह , सरदार सिंह, विनोद सिंह, अनीता दरबार समेत दर्जनों समाज बंधु उपस्थित थे।
रिपोर्ट – अशरफ भाटी
