
जैसलमेर (Jaisalmer) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने जैसलमेर शहरी क्षेत्र के सभी चिकित्सा अधिकारियों, जीएनएम, एएनएम व आशा सहयोगिनियों को अपने कार्य क्षेत्र के योग्य दंपति सर्वे कार्य को शत प्रतिशत ऑन लाइन करने, विशेष टीकाकरण अभियान अंतर्गत टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीकाकरण से लाभान्वित करने, एनसीडी स्क्रीनिंग कार्य समय पर पूर्ण करने व टीबी मुक्त भारत अभियान संबंधी गतिविधियों का आयोजन पूर्ण करने के निर्देश दिए, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गफूर भट्टा में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं एवं शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संबंधी कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, उन्होंने सभी चिकित्सा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने , प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाईन रिपोर्टिंग पीसीटीएस व एचएमआईएस पोर्टल पर समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
