Jaisalmer : केंद्रीय बजट विकसित भारत2047 की ओर ऐतिहासिक कदम – विश्नोई

1 Min Read
Jaisalmer

जैसलमेर (Jaisalmer) राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंतसिंह विश्नोई ने सोमवार को जैसलमेर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय बजट 2026-27 को भारत के सुनहरे, आत्मनिर्भर और विकसित भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट और ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करता है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का रोडमैप है। श्री विश्नोई ने कहा कि यह बजट आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक समावेशन का सशक्त संतुलन प्रस्तुत करता है। गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिकः सभी के कल्याण को केंद्र में रखते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना प्रत्येक प्रावधान में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बजट में आधुनिक तकनीक, एआई आधारित कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की प्रभावी व्यवस्था की गई है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और गांव आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।

रिपोर्ट – कपिल डांगरा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version