
जैसलमेर (Jaisalmer)भारतीय जनता पार्टी झिझनियाली मंडल की बैठक संपन्न आज भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम सिंह नाचना ने झिझनियाली मडल कि बैठक को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत संकल्प स्वदेशी वस्तुएं अपनाने हेतु भारत में निर्मित वस्तुओं का ज्यादा उपयोग करने हेतु भारत देश को मजबूती प्रदान करने हेतु स्वदेशी सामान व भारत देश के पसीने से बना वस्तुएं अपनाने के लिए आमजन को प्रेरित किया। भाटी ने बताया कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में भारत मजबूत आधुनिक हथियार भारत में निर्मित बन रहे हैं। भारत एक शक्तिशाली मजबूत देश के रूप में उभर रहा है। अन्य देश भारत से समान हथियार खरीद रहे हैं। भारत देश एक बार फिर सोने की चिड़िया बन रहा है आमजन को ज्यादा से ज्यादा भारत में निर्मित सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में मडल झिझनियाली जोगीदास गाँव में मीटिंग आयोजन की गई । जिसमे में उपा अध्यक्ष नखत सिंह भाटी,जिला महा मंत्री सुरेश कुमार सुथार , झिझनियाली मडल अध्यक्ष मनोहर सिंह भाटी कुण्डा ,झिझनियालीपूर्व मडल अध्यक्ष सवाई सिंह भाटी चेलक , मडल उपा अध्यक्ष पहलाद सिंह भाटी, बूथ अध्यक्ष कुण्डा कल्याण सिंह भाटी , बूथ अध्यक्ष खुमान सिंह , बूथ अध्यक्ष झिझनियाली देवी सिंह, निम्बली बूथ अध्यक्ष सवाई सिंह कुण्डा, योगेन्द्र सिंह भाटी कुण्डा, दिलीप सिंह भाटी कुण्डा, देवी सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- कपिल डांगरा