Jaisalmer : पंजाब पुलिस एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा जैसलमेर में संदिग्ध समझकर टूरिस्ट पर पिस्टल तानी

2 Min Read
Jaisalmer

जैसलमेर (Jaisalmer) पंजाब पुलिस की एक टीम बुधवार को जैसलमेर पहुंची , जिसमें 6 जवान शामिल थे। एनडीपीएस के मामले में एक फरार बदमाश की लोकेशन जैसलमेर आ रही थी, इसी कारण उसे सर्च करने यह टीम आई थी। इसी दौरान नीरज होटल के सामने हरियाणा नंबर की एक गाड़ी को देखकर टीम ने उसे रोका और घेर लिया। टीम का एक जवान गाड़ी के सामने पिस्टल तानकर खड़ा हो गया। इसके बाद गाड़ी सवारों से पूछताछ की गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की टीम सादी वर्दी में थी और गाड़ी को रुकवाने के लिए हथियार तानते हुए ऑपरेशनल तरीका अपनाया। कार को रोककर टीम ने युवक से पूछताछ की और उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद टीम ने नियमानुसार कार और युवक को छोड़ दिया।घटना के बाद कोतवाली एसएचओ सुरजाराम ने बताया कि शहर में लगातार गश्त और निगरानी जारी है। उन्होंने कहा-लोगों को इस घटना से घबराने की जरूरत नहीं है। पंजाब पुलिस अपनी ऑपरेशनल जानकारी के आधार पर यहां आई थी। स्थानीय स्तर पर हालात पूरी तरह सामान्य है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है।पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर इंटर-स्टेट पुलिस टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई करती हैं, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते नकेल कसी जा सके। घटना भले ही अचानक हुई हो, लेकिन यह एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया ऑपरेशन था।

रिपोर्ट – कपिल डांगरा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version