
जैसलमेर (Jaisalmer) जिले में फरवरी माह के प्रथम गुरुवार को चिकित्सा विभाग के कार्मिकों द्वारा मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि जिले भर में विभागीय कार्मिकों व आशाओं द्वारा गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) के अवसर पर निर्धारित स्थलों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया , इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच और परामर्श तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण का लाभान्वित किया गया।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
