
जैसलमेर (Jaisalmer) विधायक पाटा के वयोवृद्ध सदस्य स्व.श्री बालकिशन बोड़ा को छंगाणी चौक स्थित विधायक पाटा पर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई ।पाटा अध्यक्ष कमलेश छंगाणी ने बताया कि पीडब्लूडी विभाग से सेवानिवृत विधायक पाटा के वरिष्ठ सदस्य स्व.श्री बालकिशन बोड़ा की तस्वीर पर भंवरलाल छंगाणी द्वारा सर्वप्रथम माल्यार्पण कर व पाटा संरक्षक रविन्द्र छंगाणी ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रृद्धांजलि दी।उपस्थित विधायक पाटा सदस्यों वासुदेव छंगाणी,पीरमोहम्मद अंसारी,बृजरतन गोयदानी, लालचंद पूंजानी, दीनदयाल छंगाणी,बसंत छंगाणी भंवरलाल जोशी, उपेन्द्र आचार्य,मनोज झमेरिया, अश्विनी छंगाणी, प्रेम बिस्सा, जितेन्द्र छंगाणी,हरिश नाहर,गणपतसिंह पूनमनगर, भगवानदास पनपालिया, अरविंद छंगाणी,देवीसिंह राजपुरोहित,अशोक सोनी,संजय गोयल, राजेन्द्र सैन, परमानंद सैन, आंनद पनपालिया, भरत नाहर,प्रवीण खत्री, भूरसिंह भाटी, राहुल गोयल,लोकेन्द्र छंगाणी ने दो मिनट का मौन रखकर व पुष्पांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
