
Jaisalmer। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 46वे स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा रोहण किया एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुवे कहा की जहाँ स्थापना के समय गिनती के सदस्य थे और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और भाजपा ने बहुमत के साथ तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है। हिंगड़ा ने कहा की भाजपा ही एक एसी पार्टी है जो लोकतन्त्र में विश्वास करती है और जाती धर्म संप्रदाय व परिवार वाद आदि से ऊपर उठ कर सिर्फ़ राष्ट्रवाद में ही विश्वास करते हुवे गरीब कल्याण का काम करती है।
मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुवे विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा की हमारी पार्टी एक कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहाँ कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर पहुँच सकता हे। प्रदेश के मुख्यमंत्री का उदाहरण देते हुवे कहा की संगठन में नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ता रहे भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने और मुख्यमंत्री भी बन गये। भाटी ने कहा कि यह सिर्फ़ भाजपा में ही संभव है, और किसी पार्टी में नहीं। भाजपा के प्रदेश मंत्री आईदानसिंह भाटी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में देश-प्रदेश लगातार उन्नति कर रहा है।
ज़िला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी ने कहा की देश में भाजपा की सरकार होने से केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ आम ग़रीब जनता व किसानों को मिल रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन ज़िला महामंत्री सुशील व्यास ने किया। मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में मंचासिन पूर्व ज़िलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा, ज़िला उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी, ज़िला महामंत्री सवाईसिंह गोगली, पूर्व नगरपरिषद सभापत हरिवल्लभ कल्ला, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, युवा मोर्चाध्यक्ष उदयसिंह भाटी रहे व साथ ही कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, ज़िला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा