जैसलमेर (Jaisalmer) पीएम मोदी के जन्मदिन से चलाये गये सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रबुद्धजनों का संवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं मंत्री तथा वर्तमान में राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी थे। चतुर्वेदी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि अगर हम 2014 से पहले व बाद कि स्थतियों की तुलना करें तो निश्चित रूप से भारत हमे बदला हुआ नजर आयेगा। आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है कि भारत की सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकी ठिकानों को नष्ट करते हुवे सुरक्षित लौट आये। ऑपरेशन सिंदूर के नाम से आतंकवादियों के विरुद्ध एक लंबी लड़ाई शुरू की है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद पिछले 11 वर्षों में हम एक बदला हुवा भारत देख रहे है जिसमें कांग्रेस ने नक्सलवाद को पोषित किया वही हमने इसका सफाया करने का काम किया। चाहे शिक्षा नीति हो या लोक कल्याण के कार्य हर क्षेत्र में बदलाव किया है। जहाँ पहले देश मे 33 तरह के कर लगते थे। उसकी जगह एक देश-एक कर योजनांतर्गत जीएसटी कर योजना लागू की गई एवं वर्तमान में जीएसटी में सुधार करते हुए जो पहले चार कर के स्लैब थे उन्हें घटा कर मात्र दो ही रखे है जिससे झोपड़ी से लेकर महल में रहने वालों तक को लाभ हुआ है। केंद्र की एक एक उपलब्धियों को गिनाते हुवे कहा कि घर घर शौचालय व आवास, स्वछ पानी, जन धन खाते, भारत माला प्रोजेक्ट, धारा370 को हटाना, श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण,ऊर्जा विकास, रोजगार, कोविड समय मे फ्री वेक्ससीन से भारत व विश्व को बचाना, आर्थिक मजबूती के साथ भृष्टाचार मुक्त शासन दे कर मोदी आज विश्व गुरु बन गये है। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य यही है कि मोदी की उपलब्धियों का संदेश हर आम नागरिक तक पहुचे व आने वाले निकाय व पंचायती राज चुनाव में पूर्ण बहुमत लावे तभी हम सफल होंगे। मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया व मंचासीन व मुख्य अतिथियों का सवागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुशील व्यास ने किया व धन्यवाद प्रदेश मंत्री आई दान सिंह भाटी ने दिया । आज के कार्यक्रम में प्रहलाद टाक, अध्यक्ष माटी कला केंद्र,विधायक छोटू सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, पूर्व विधायक डॉ जितेंद्र सिंह भाटी, प्रदेश मंत्री आई दान सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जुगल किशोर व्यास व स्वरूप सिंह हमीरा के अलावा जिला महामंत्री संतोष पालीवाल, उपाध्यक्ष करुणा कवर व भँवर सिंह साधना, जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह भाटी, पवन कुमार सिंह, सभी पूर्व व नवीन जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समाज प्रबुधजन, कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थे।
रिपोर्ट- कपिल डांगरा