राजसमन्द (Rajsamand) जिला कलेक्ट्री में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को लेने आये प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा (Premchand Bairwa) का भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत करते हुए कहा कि जिले में बारिश के कारण कुछ स्थानों पर दिक्कतें आयी हुई है। आप इस ओर प्रशासन को निर्देश देकर जहाँ पर भी आवश्यक हो त्वरित कार्यवाही करे स्वागत के बाद जिला समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के साथ जगदीश पालीवाल ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष माधव चौधरी जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका पार्षद आशीष पालीवाल हैप्पी प्रजापत सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
