
राजसमंद (Rajsamand) जिले के रेलमगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटडी में बुधवार को चारभुजा ठाकुरजी की रामरेवाड़ी बड़ी धूमधाम से निकाली गई । इस दौरान कोटडी में ढोल नगाड़े की थाप एव डी. जे की धून पर एवं बारिश में भी नाचते थिरकते भक्तगण नजर आये और बड़ी संख्या में महिलाए व पुरूष गुलाल अबीर उडाते हुवे चल रहे थे। ठाकुर जी का बेवाण पर पुष्प की वर्षा से जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। लोगो ने ठाकुरजी के दर्शन करते समय केला ,फल व प्रसाद का भोग भगवान को चढ़ाया एवं जलझूलनी एकादशी पर्व पर छोगाला छैल के जयकारो भी चहूं और गुज उठे। ठाकुर जी का बाल स्वरूप को संजे धजे बेवाण मे बिराजवान किया व चारभुजा मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू हुई जो मैन बाजार से होते हुवे रामरेवाड़ी बस स्टैंड पहुँची जहाँ कोटडी बस स्टैंड के समीप बनी बावड़ी पर बाल गोपाल ठाकुरजी ने स्नान किया साथ ही ठाकुर जी के बाल स्वरूप को झुलाया गया इसके बाद राम तलाई की पाल पर ठाकुरजी की महाआरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही पीपली चौक में नन्हें मुन्हें बालकों के द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व पर आठ दिवसीय गणेश जी की स्थापना की गई साथ ही विसर्जन शोभायात्रा भी निकाली गई ,गणेश विसर्जन जलदेवी माता के तालब में किया गया और साथ ही राम रेवाड़ी पुनः उसी मार्ग से होते हुवे कोटडी चारभुजा मन्दिर पहुँची।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
