
जैसलमेर (Jaisalmer) शहर के मध्य स्थित चर्चित गोल्डन स्पा सेंटर पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । कोतवाली थाना प्रभारी सुरजाराम तथा सीओ सिटी रूपसिंह इंदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी, जहां से स्पा के मैनेजर राजेश सैनी और एक महिला को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 3 लाख 14 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की है।सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कुछ दिनों से स्पा में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। मंगलवार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने दोपहर बाद अचानक दबिश दी। कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली, जिसके दौरान स्पा सेंटर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पूरे सेंटर की तलाशी ली और मौजूद लोगों से पूछताछ भी की।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
