![सेंट पॉल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%96-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.webp)
आबूरोड। सेंट पॉल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में हिन्दी व अंग्रेजी सुलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सुंदर लिखा व वर्तनी का भी ख्याल रखा। प्राचार्य विजेश कुमार चौबीसा ने कहा कि विद्यार्थी अंग्रेजी तो सीखे। लेकिन अपनी मातृभाषा से दूर न हो।
प्रत्येक प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं को कुछ न कुछ नया सिखाती है। हिन्दी व अंग्रेजी सुलेख लेखन से विद्यार्थियों में सुंदर लेखन कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था के अध्यक्ष बन्नालाल जाट, निदेशक सांवरमल जाट, प्रशासनिक सदस्या श्रीमती सरिता जाट व प्राचार्य चौबीसा ने विजेता छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।