कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (C P Joshi) मंगलवार (18 मार्च, 2025) को राजसमंद के दौरे पर रहे। इस मौक़े पर उन्होंने होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों नेताओं ने जिला एवं मंडल स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद दोनों नेता भिक्षु नीलम परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री रामलाल जाट, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, देवकीनंदन गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक टाक, नगर पालिका अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, रेलमगरा प्रधान लेहरु लाल अहीर, मुकेश भार्गव, कुलदीप शर्मा सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
होली स्नेह मिलन समारोह, राजसमंद। pic.twitter.com/5dKDNi5oaA
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) March 18, 2025
इस मौके पर नाथद्वारा महिला कांग्रेस टीम ने होली के फागण गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं। इसके बाद संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डोटासरा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कार्यकर्ताओं से आने वाले सभी चुनावों के लिए जुट जाने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने प्रदेश की भजनलाल सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक नए रूप में उबर के सामने आई है और इस अभियान की शुरुआत राजसमंद से होली मिलन समारोह के माध्यम से की गई है। हमें अभी से छूट जाना है ताकि आने वाले किसी भी चुनाव चाहे पंचायत का हो या लोकसभा का कांग्रेस अपने पूर्ण बहुमत से आगे आए और सरकार बनाकर जनता की सेवा कर सके। डोटासरा ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब इंदिरा गांधी सत्ता में आईं, तो कांग्रेस पूरे देश में छा गई थी और सभी तत्वों को साथ लेकर आगे बढ़ाने में और सरकार बनाने में सफल रही थी। जरूरत है सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश की।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत