राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी कच्छवाहा का निधन हो गया है. वह 93 वर्ष की थी. बताया जा रहा है कि विमला देवी काफी समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज चल रहा था. विमला देवी का अंतिम संस्कार आज बुधवार (6 मार्च, 2024) को होगा.
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपनी बहन को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बड़ी बहन श्रीमती विमला देवी कच्छवाहा का हमारे बीच से जाना मेरे लिए हमेशा के लिए एक रिक्त स्थान छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा. बाईजी मेरे लिए मां के समान थीं। उनकी कमी मेरे जीवन में हमेशा खलती रहेगी. अपने 93 वर्ष के जीवन में उन्होंने सभी को बेहद स्नेह और आशीर्वाद दिया। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. अंतिम प्रमाण बाईजी.”
बड़ी बहन श्रीमती विमला देवी कच्छवाहा का हमारे बीच से जाना मेरे लिए हमेशा के लिए एक रिक्त स्थान छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। बाईजी मेरे लिए मां के समान थीं। उनकी कमी मेरे जीवन में हमेशा खलती रहेगी। अपने 93 वर्ष के जीवन में उन्होंने सभी को बेहद स्नेह और आशीर्वाद दिया।… pic.twitter.com/QZZWX5mFvM
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 5, 2024
वही, विमला देवी कच्छवाहा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुख जताया है। सीएम भजनलाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की बहन श्रीमती विमला देवी जी के देवलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.”
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की बहन श्रीमती विमला देवी जी के देवलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) March 5, 2024
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
वही, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, पूर्व मुख्यमंत्री सम्माननीय श्री अशोक गहलोत जी की आदरणीया बड़ी बहन के देहावसान की सूचना पाकर दुख हुआ. भगवान बहन विमला देवी जी को बैकुंठ में स्थान प्रदान करें. मेरी संवेदनाएँ समस्त गहलोत परिवार के साथ हैं, उन्हें शोक से उबरने का संबल मिले. सादर श्रद्धांजलि! ॐ शान्ति.”
पूर्व मुख्यमंत्री सम्माननीय श्री अशोक गहलोत जी की आदरणीया बड़ी बहन के देहावसान की सूचना पाकर दुख हुआ।
— Gajendra Singh Shekhawat (मोदी का परिवार) (@gssjodhpur) March 5, 2024
भगवान बहन विमला देवी जी को बैकुंठ में स्थान प्रदान करें। मेरी संवेदनाएँ समस्त गहलोत परिवार के साथ हैं, उन्हें शोक से उबरने का संबल मिले।
सादर श्रद्धांजलि!
ॐ शान्ति!…