
बाड़मेर। फागुन का महीना आते ही रंगों का त्योहार होली अपने साथ एक अलग ही खुशी और उमंग लेकर आता है। घरों से लेकर मंदिरों तक, हर जगह फागोत्सव की धूम देखने को मिलती है। बाड़मेर शहर में भी होली का माहौल परवान चढ़ने लगा है और इन दिनों कई जगह फाग उत्सव की धूम नजर आ रही है। इसी कडी मे बाड़मेर सफेद आकङा राधे कृष्णा मंदिरमे राधे महिला सत्संग मण्डल द्वारा भव्य फाग महोत्सव व ठाकुरजी की सेज मनोरथ मण्डल की अध्यक्ष आशा राठी के सानिध्य मे बङे ही धूमधाम से किया गया।
जिसमे राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण रही जिसमे गुलाल से तिलक करके सभी महिलाओं ने मिलकर होली खेली। राधे कृष्ण को फुलो से होली खेलाई। संजना राठी, सुनिता तापङिया, कविता तापङिया, अजु तापङिया, कुमकुम तापङिया, दीपा चंडक, नीलम राठी, संध्या राठी ने होली के भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किया। सीमा चंडक, संतोष चंडक, विधा तापङिया, कविता सिंधी, उषा सिंधी, कमला, तुलसी बाई, रेखा तापङिया, दशरथ कंवर ने होली के भजनो की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम बङे ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी महिलाओं ने मिलकर कार्यक्रम मे भाग लिया।
मंदिर परिसर में महिलाओं के समूह ने एक साथ आकर फागोत्सव मनाया। उनके चेहरे पर होली की खुशी साफ झलक रही थी। महिलाओं ने फूलों से होली खेली, जिससे मंदिर परिसर रंगों से सराबोर हो गया। उनके हंसी-खुशी और उमंग से माहौल और भी जीवंत हो गया। फूलों से होली खेलते हुए महिलाओं ने फाग उत्सव से संबंधित भजनों की सुर लहरिया बिखेरी। इन भजनों की मधुर धुन ने मंदिर परिसर को होली मय कर दिया। महिलाओं ने भजनों को सुनते हुए नाच-गाकर इस पर्व का आनंद लिया। इस दौरान मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी भी सजाई गई। महिलाओं ने झांकी के सामने फूलों से होली खेली और राधा-कृष्ण को फूल अर्पित किए।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल