श्री पीताम्बरा आश्रम में दिव्य पावन हरित उत्सव में उमड़े पर्यावरण प्रेमी एवं साधक

5 Min Read

बांसवाड़ा। गायत्री मंडल के श्री पीताम्बरा आश्रम में दिव्य पावन हरित उत्सव की शुरुआत रविवार को दिव्य एवं दैवीय वृक्ष श्रृंखला लगाकर की गई। पौधारोपण अभियान की शुरुआत नगर परिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज एवं संत उदयराम महाराज ने वैदिक ऋचाओं की गूंज के बीच विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाकर की।

इस अवसर पर गायत्री मंडल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, संरक्षकों डा. दिनेश भट्ट, प्रोफेसर डा. राजेश जोशी एवं पं. नरहरिकान्त आर. भट्ट, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ला, सह सचिव सुभाष भट्ट, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट, प्रो. एमपी सिंह राव, डा. राकेश शास्त्री, वयोवृद्ध सामाजिक चिन्तक शान्तिलाल भावसार, सुभाष त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमियों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पौधे लगाए।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आध्यात्मिक संस्कारों को वर्तमान युग की प्राथमिक आवश्यकता निरूपित करते हुए इस दिशा में समन्वित एवं समर्पित भागीदारी का आह्वान करते हुए गायत्री मंडल के प्रयासों की सराहना की और अपनी ओर से हरसंभव योगदान का विश्वास दिलाया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज ने श्री पीताम्बरा आश्रम की गतिविधियों की सराहना करते हुए वैदिक संस्कृति, संस्कारों और परम्पराओं के लिए गायत्री मंडल की बहुआयामी गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर बढ़ता जा रहा है, यह बांसवाड़ा के लिए स्वर्णिम संकेत है। आश्रम में कई माहों से चल रहे नियमित यज्ञार्चन और अनुष्ठानों ने दिव्य वातावरण का सृजन किया है, यह दैवीय कार्य इतिहास रचने वाला है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामद्वारा के संत उदयराम महाराज, मण्डल के संरक्षक डा. दिनेश भट्ट एवं डा. राजेश जोशी उपस्थित थे। समारोह का संचालन अनंत जोशी ने किया। सभी वक्ताओं ने गायत्री मंडल के संस्थापक ब्रह्मर्षि पं. महादेव शुक्ल का स्मरण किया और कहा कि मंडल की मौजूदा टीम उनके संकल्पों को साकार करने की दिशा में अहर्निश जुटी हुई है।

1008 पौधे लगाए जाएंगे

गायत्री मंडल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मंडल की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर जानकारी दी और इन कार्यों में उदारतापूर्वक प्राप्त सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि आश्रम में ढाई करोड़ की लागत से श्री पीताम्बरा शक्तिपीठ स्थापित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि गायत्री मंडल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरन्तर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है।

मंडल द्वारा आश्रम परिसर तथा अन्य स्थलों पर 1008 पौधे लगाकर इनका सुरक्षित पल्लवन किया जाएगा। आगामी चरणों में राशि वन एवं नक्षत्र वाटिका तथा बेहतरीन उद्यान की स्थापना की जाएगी। समारोह में डा. राकेश शास्त्री ने वैदिक पुरुष सूक्त पर केन्द्रित अपनी पुस्तक सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों को भेंट की तथा पुस्तक के बारे में परिचय दिया। समारोह के आरंभ में सुमधुर वैदिक मंगलाचरण ज्योतिर्विद पं. मनोज त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया।

श्रीविद्या साधना परिषद के संयोजक पं. आशीष पण्ड्या (पिण्डारमा), पं. सुशील त्रिवेदी, पं. अंकित कुमार त्रिवेदी (छींछ), पं. विनय भट्ट, पं. जय रणा, पं. मनोज नरहरि भट्ट, द्रोमिल त्रिवेदी एवं पं. अरविन्द पाठक ने वैदिक ऋचाओं के साथ ही स्वस्तिवाचन से वेद ध्वनियां गूंजा दीं।

आरभ में गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ला, सह सचिव सुभाष भट्ट, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट एवं वास्तु परिषद के संयोजक चन्द्रशेखर जोशी ने सभी अतिथियों का पुष्पहार, पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया।

पीताम्बरा शक्ति ने किया वृक्षारोपण

गायत्री मंडल की महिला शाखा ‘पीताम्बरा शक्ति’ से जुड़ी सदस्याओं एवं साधिकाओं ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में उत्साह से हिस्सा लिया और पेड़ लगाए। इस दौरान उप निदेशक (सूचना एवं जनसम्पर्क) कल्पना डिण्डोर, दीप्ति पण्ड्या, श्रीमती अंजना उपाध्याय, नीना गुप्ता, पुष्पा व्यास, आशा जोशी, कुमुदिनी त्रिवेदी, शारदा मईड़ा, दीक्षा व्यास, वनिता पाठक, मीनाक्षी गर्ग, योगिता आचार्य ने पौधे लगाए।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version