
बाड़मेर (Barmer) जिला कलक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को बाड़मेर स्थित रीको थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, शिकायत पंजिका, मालखाना, सीसीटीवी व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।जिला कलक्टर ने थाने में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने, त्वरित कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा औद्योगिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए। थानाधिकारी भंवरसिंह सहित थाना स्टाफ उपस्थित थे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
