Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » श्याम बाबा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया आध्यात्मिक सुख और आशीर्वाद

राजस्थानसमाचार

श्याम बाबा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया आध्यात्मिक सुख और आशीर्वाद

Jagruk Times
Last updated: March 12, 2025 12:54 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
श्याम बाबा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया आध्यात्मिक सुख और आशीर्वाद
Shyam Baba

भीलवाड़ा। फाल्गुन महोत्सव के पावन अवसर पर श्याम मंदिर काशीपुरी धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्यारस सोमवार (10 मार्च 2025) और बारस मंगलवार (11 मार्च 2025) के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दर्शन कर आध्यात्मिक सुख और आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि ग्यारस और बारस के दिन किए गए श्याम बाबा के दर्शन से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि ग्यारस को व्रत, पूजा और कीर्तन करने से मन शांत और पवित्र होता है, जबकि बारस के दिन बाबा की महाआरती और दर्शन करने से सभी दुख-दर्द समाप्त हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

- Advertisement -

महा आरती मंदिर के पुजारी रूपेंद्र शुक्ला एवं वैदिक रवि पंडित द्वारा की गई। नितिन अग्रवाल ने कहा, ग्यारस-बारस के दिन श्याम बाबा के दरबार में आना और दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। बाबा अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं और जो भी सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी झोली खुशियों से भर देते हैं। इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, और श्याम प्रभु के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

महिलाओं ने भजन-कीर्तन में बिखेरा भक्तिभाव

मंगलवार (11 मार्च 2025) को प्रातः श्री श्याम महिला मंडल द्वारा संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। महिलाओं ने बाबा को रिझाने के लिए भक्ति भाव से कीर्तन किया और श्याम पियारा, खाटू नरेश की महिमा न्यारी जैसे भजनों पर झूम उठीं। सीमा सोनी, ललिता राठी, निहारिका मानसिंहका के भजनो से मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर बाबा से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

महाप्रसादी व रंगोत्सव की तैयारियां

महाआरती के उपरांत महाप्रसादी का आयोजन अग्रवाल भवन में किया गया, जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा की कृपा प्राप्त की। 14 मार्च को होली बाबा के संग रंगोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु गुलाल-अबीर उड़ाकर भजन-कीर्तन के साथ होली का आनंद लेंगे। मंदिर समिति द्वारा रंगोत्सव की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।

भव्य आयोजन में इनका रहा सहयोग

समिति के राकेश काबरा ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में राघव, आकाश, अभिषेक, रमन, चिराग, अक्षत, सोहन, मोहित, प्रदीप, राजपाल, टोनी, बिजेंदर, विवेक, विपिन, राहुल, हरीश, पुनीत, दुर्गा प्रसाद, नितिन, विपिन,सुरेंद्र, कैलाश, सुशील, यज्ञनारायण, कन्हैया, अंकित, महावीर आदि का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

TAGGED:Bhilwara News in HindiDevoteeshindi newsnews in hindirajasthan news in hindiShyam Babaspiritual happiness
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article नौगांवा सांवलिया सेठ का फूलों से श्रृंगार, दूध से किया अभिषेक, फागोत्सव में गाए भजन नौगांवा सांवलिया सेठ का फूलों से श्रृंगार, दूध से किया अभिषेक, फागोत्सव में गाए भजन
Next Article 'ऑपरेशन अखरोट' में पकड़े तीन ट्रैक्टर, तीन गिरफ्तार ‘ऑपरेशन अखरोट’ में पकड़े तीन ट्रैक्टर, तीन गिरफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000283004
Mandar : पुलिस की लगातार शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
समाचार राजस्थान
February 4, 2026
1000282849
Jaisalmer में सहायक इंजीनियर सोहन जांगिड़ के GNP कालोनी स्थित सरकारी आवास में चोरी की अनोखी वारदात सोशल मीडिया पर वायरल
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000282840
Pali : कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू वसंत विजयानंद गिरी महाराज ने पाली में किए देव दर्शन
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000282567
Jaisalmer : स्वर्णनगरी की विरासत देख अभिभूत हुए विदेशी सैलानी, अचलदास की ‘राजाशाही बंदील’ बनी आकर्षण का केंद्र
समाचार राजस्थान
February 3, 2026
1000282562
Barmer : वंदे मातरम्@150 वर्ष,विकसित भारत, अन्नदाता का मान, श्रम शक्ति का सम्मान’’ विषय पर तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282559
Pali : युवा आर्किटेक्ट हरिकिशन जोपिग अ भा जां ब्रा महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनित
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282556
Sojat Road: रामदयाल लढ्ढा मंच का भव्य उद्घाटन एवं वार्षिकोत्सव संपन्न, भामाशाहों ने बढ़ाया मदद का हाथ
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282546
Rajsamand : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने NH-89 को फोर लेन करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया
समाचार राजस्थान
February 3, 2026
1000282540
Bhilwara: माधव गौशाला में संत दिग्विजय राम का भव्य शुभागमन, घुमंतू छात्रावास का भी किया अवलोकन
समाचार राजस्थान
February 3, 2026
1000282535
Bhilwara: आज दुनिया डिजिटल मीडिया की बदौलत हैंडशेक से हैशटैग तक पहुंची: डॉ. सुबोध कुमार अग्निहोत्री
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?