दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह अपने परिवार के संग सोमवार (12 फरवरी, 2024) को अयोध्या पहुंचकर नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में श्री रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
जय सिया राम 🙏🏻
— AAP (@AamAadmiParty) February 12, 2024
Delhi CM @ArvindKejriwal जी व Punjab CM @BhagwantMann जी ने अयोध्या जी में परिवार समेत श्री रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/CnhhmuxUHR
दर्शन के बाद सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ”आज रामलला दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और भगवान राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव हुआ, बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।”
जय सिया राम🙏🏻
— AAP (@AamAadmiParty) February 12, 2024
आज अयोध्या जी में श्री रामलला के दर्शन पाकर हमें अत्यंत शांति मिली है, जिसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है।
मैंने प्रभु राम से देश की सुख, शांति और सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।
– CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/Rm3nMxfTB9
उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश लिए, ”पूरे समाज के लिए और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। डेली लाखों लोग दर्शन के लिए आ रहे है। आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है और मैंने प्रभु राम से देश की सुख, शांति और सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।”
वही, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने दर्शन के बाद कहा कि “आज रामलला के दर्शन हुए और यही प्रार्थना की कि देश की तरक्की हो,सुख-शांति रहे और सब में आपस में भाईचारा बना रहें।”
#WATCH अयोध्या, यूपी: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "आज रामलला के दर्शन हुए और यही प्रार्थना की कि देश की तरक्की हो,सुख-शांति रहे और सब में आपस में भाईचारा बना रहें।" pic.twitter.com/gRctdwYtlM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुँचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी एवं उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक़्क़ी के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें। जय श्री राम”
माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुँचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी एवं उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक़्क़ी के साथ समस्त मानवता के… pic.twitter.com/P6L8StiSOv
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 12, 2024