भीलवाड़ा (Bhilwara ) वस्त्रनगरी भीलवाड़ा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी बौद्धिक क्षमता और पेशेवर उत्कृष्टता का परचम लहराया है। आईसीएआई द्वारा आयोजित सूचना प्रणाली लेखा परीक्षा ¼Information Systems Audit½ परीक्षा, जुलाई 2025 में ’ऑल इंडिया प्रथम रैंक’ प्राप्त कर ’सीए पंकज कुमार जोशी’ ने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि पूरे भीलवाड़ा शहर एवं आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें ’01 फरवरी 2025’ को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित आईसीएआई के ’76वें वार्षिक समारोह’ में भव्य रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजीत सिंह नंदा, ’’राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी., ’’सचिव आईसीएआई सीए (डॉ.) जय कुमार बत्रा, सीआईआरसी चेयरमैन सीए अंकुर गुप्ता’ तथा आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा के सीपीई चेयरमैन सीए पुनीत कुमार मेहता’ की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीए पुनीत कुमार मेहता ने कहा कि भीलवाड़ा शाखा ने पूर्व में भी आईसीएआई स्तर पर अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, किंतु आईएसए परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त होना पूरे शहर के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता ’कठोर परिश्रम, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और निरंतर अध्ययन’ का प्रतिफल है। उन्होंने आगे कहा कि ’सीए पंकज कुमार जोशी की यह उपलब्धि युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त प्रेरणास्त्रोत’ है, जो यह सिद्ध करती है कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया जा सकता है। आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा के समस्त सदस्यों ने सीए पंकज कुमार जोशी को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए ’हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ’ प्रेषित कीं। इस समारोह में भीलवाड़ा से ’20 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों’ ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। यह उपलब्धि न केवल एक व्यक्ति की सफलता है, बल्कि ’भीलवाड़ा को पेशेवर उत्कृष्टता, तकनीकी दक्षता और बौद्धिक नेतृत्व के राष्ट्रीय मानचित्र पर और अधिक सुदृढ़ रूप से स्थापित करने वाला गौरवपूर्ण क्षण’ भी है।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
