
राजसमन्द (Rajsamand)भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रखती है और भाजपा पदाधिकारी भी यही बात ध्यान में रखते हुए पार्टी व देश की सेवा में लगे हुए है भाजपा में जनता के बीच मे रह कर के देश की सेवा को महत्वपूर्ण माना जाता है तभी भाजपा ने बिहार में प्रचंड जीत का परचम फहराया है । जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया के एक दिवसीय राजसमन्द आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल व अन्य पदाधिकारियों के समक्ष कही । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने सतीश पुनिया का स्वागत किया व श्रीनाथ जी का प्रसाद खिला करके बिहार की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी गयी । इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक पूर्व प्रधान भानु पालीवाल पूर्व सभापति महेश पालीवाल जिला उपाध्यक्ष माधव लाल चौधरी जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान जिला मंत्री वर्धिनी पुरोहित तरुणा कुमावत संदीप श्रीमाली जिला कोषाध्यक्ष मनोज पारीक जिला कार्यालय प्रमुख प्रमोद गौड़ जिला प्रवक्ता नर्बदा शंकर पालीवाल प्रकोष्ठ संयोजक हिम्मत कुमावत पूर्व सभापति अशोक रांकामंडल दिनेश कुमावत मांगी लाल कुमावत ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट प्रेम हाडा सविता पारीक नीलम न्याति आशीष पालीवाल मोहन कुमावत मेवाड़ प्रदीप खत्री फुलेश भार्गव हरीश कलोसिया गर्वित पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
