Jaisalmer News: BJP फिर एक बार विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने जा रही है: प्रदेश मंत्री विश्नोई

3 Min Read

जैसलमेर। BJP के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में की गई जिसके अन्तर्गत जैसलमेर के जिला कार्यालय में प्रदेश मंत्री अनन्तराम विश्नोई ने सभी उपस्थित जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के मोबाइल से एक साथ मिस्ड कॉल करवाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। आज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे विश्नोई ने कहा कि भाजपा के संविधान के अनुसार प्रत्येक 6 वर्ष बाद सभी को दुबारा सदस्य बन कर अपना नवीनीकरण करवाना होता है।

इसी प्रक्रिया के तहत यह दो माह तक महा अभियान चला कर देश मे 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले देश मे 18 करोड़ से भी अधिक सदस्य बने हुवे है जो कई देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। इस बार पार्टी ने समर्पित व निष्ठावान सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। हम फिर एक बार विश्व की सबसे बड़ी राजनेतिक पार्टी बनने जा रहे है। इससे पहले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुवे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा ने कहा कि संघठन की दृष्टि से जिले को चार भागों में बाटा गया है व उनके सह प्रभारियों को जिले के सभी 24 मण्डल बाटे गये है व इनके 119 शक्ति केंद्र अनुसार जिले के सभी 688 बूथों से 200 सदस्य हर एक बूथ से बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार के कार्यक्रम को जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रतापपूरी महाराज व जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी ने संबोधित किया। इस अभियान के जिला संयोजक सवाई सिंह गोगली ने सम्पूर्ण अभियान की जानकारी पर प्रकाश डालते हुवे डेमो द्वारा सभी को सदस्य बनाने की प्रकिया से अवगत कराया ।

मंच संचालन जिला महामंत्री सुशील कुमार व्यास ने किया। कार्यक्रम मे मंचासीन पूर्व विधायक साँगसिंह भाटी व शैतानसिंह राठौड़, जिला संगठन प्रभारी रामस्वरूप गोधा, प्रदेश सदस्य विक्रमसिंह नाचना व कविता कैलाश खत्री, महंत बॉल भारती महाराज, सम प्रधान तनेसिंह सोढा, साकड़ा प्रधान भगवतसिंह तंवर, नगर पालिका पोकरण अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास व स्वरूपसिंह हमीरा, प्रधान मोहनगढ़ कृष्णा चौधरी के अलावा कादर बक्स, पूर्व प्रधान सुनीता भाटी व करुणाकंवर, अभियान सह संयोजक गेमरसिंह, प्रभा चौधरी, संतोष पालीवाल, जितेंद्र माली, मुकेश शर्मा, हिम्मताराम चौधरी, ओम सेवक, खीमाराम सुथार, उदयसिंह भाटी, पवनकुमारसिंह, वीरेंद्रसिंह रामगढ़, समता व्यास, महेंद्र तंवर,कंवराजसिंह चौहान, सुरेंद्रसिंह, तारेंद्रसिंह, अजय राहड़, मुकेश पंवार, मनोहरसिंह दामोदरा, विमला वैष्णव, अरुण पुरोहित के अलावा सभी मण्डल अध्यक्ष, जिलों के पदाधिकारी, मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी जन प्रतिनिधि व बूथ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

रिपोर्ट: कपिल डांगरा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version