Bhilwara। निजी रेस्टोरेंट में आदित्य बिहार वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव संरक्षक पराक्रम सिंह चौधरी के सानिध्य में चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से दिनेश खाब्या को अध्यक्ष, अरुण बाफना को सचिव, मुकेश अजमेरा को कोषाध्यक्ष, अशोक बाकलीवाल और अशोक बाफना को उपाध्यक्ष, प्रदीप चौधरी को सहसचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजू चौधरी, विनोद चौधरी, शुभम जैन, हंसराज अग्रवाल और अतुल बाफना को शामिल किया गया।
संरक्षक पद पर उमराव संचेती और पराक्रम सिंह चौधरी, जबकि मार्गदर्शक मंडल में नरेंद्र चौधरी को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र बाफना ने पूर्व कमेटी द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सोसायटी के निवासरत सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल