Bhilwara : शास्त्री नगर कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न

1 Min Read
Bhilwara

भीलवाड़ा (Bhilwara) नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्षा डॉ. सुमन सोनी के निर्देशन में नये सत्र के लिए शास्त्री नगर कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया नगर पर्यवेक्षक अंजू सोमानी एवं नीलम माहेश्वरी के सानिध्य में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मण्डल की निवर्तमान अध्यक्षा मधु समदानी ने बताया कि अध्यक्षा पद पर रेखा धूत एवं सचिव पद पर विनीता तापड़िया का निर्विरोध चयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्षा रेखा धूत ने बताया कि नवगठित कार्यसमिति में कोषाध्यक्ष पद पर विजयलक्ष्मी समदानी एवं संगठन मंत्री पद पर राज माहेश्वरी का भी निर्विरोध चयन हुआ। चुनाव प्रक्रिया में मण्डल की सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्याओं ने माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही सभी सदस्याओं ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version