भीलवाड़ा (Bhilwara) मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन, भीलवाड़ा मे उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश दिनेश सोमानी के मुख्य आथित्य में श्रीमती कृष्णा, सम्पत माहेश्वरी, श्रवण समदानी, सुनील मुंदड़ा, रमेश राठी, जिला मंत्री, माहेश्वरी सभा ने दीप प्रज्वलकर कर किया। प्रभारी सुनील मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्र सहित जयपुर, राजसमन्द, चित्तौड़गढ इत्यादि विभिन्न स्थानों से समाजजन ने उपस्थिति होकर बायोडाटा अवलोकन किया। प्रभारी श्रवण समदानी ने बताया कि कार्यालय में युवको के 5022 व युवतियों के 9012 बायोडाटा संजोकर रखे गए है। अभी तक पंजीकरण में से 4000 से अधिक संबंध हो चुके हैं। शांतिलाल पलोड, गिरीराज मंडोवरा, आनंद मुछाल, शिव ईनाणी, रामजस पटवारी, आकाश तोतला, सुंदरलाल अजमेरा व अनेक समाजजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अंत मे सम्पत माहेश्वरी ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
