राजस्थान: भजनलाल सरकार ने किए 13 IPS अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

3 Min Read

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बुधवार (31 जनवरी) को 13 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इसमें एक डीजी, 11 आईजी और एक डीआईजी रेंज के अफसर शामिल हैं। महानिदेशक (DG) लॉ एंड ऑर्डर राजीव कुमार शर्मा को एसीबी का डीजी बनाया गया है। वहीं, आईजी गौरव श्रीवास्तव अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को पुलिस, कानून एवं व्यवस्था आरएसी एवं राज्य आपदा प्रतिसाद बल के महानिदेशक पद से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक की नई ज़िम्मेदारी दी गई है। तो वही अधिकारी एसजी राघवेंद्र सुहास को महानिरीक्षक पुलिस पाली से हटाकर नए पद महानिरीक्षक पुलिस रेलवे जयपुर पर लगाया गया है। अधिकारी हिंगलाज दान को महानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस राजस्थान जयपुर की जगह अब महानिरीक्षक पुलिस नियम जयपुर लगाया गया है।

अधिकारी रवि दत्त गौड़ को जोधपुर पुलिस कमिश्नर से हटाकर महा निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज लगाया गया है। अधिकारी प्रसन्न कुमार खमेसरा को महान निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज से हटाकर नए पद महान निरीक्षक पुलिस सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर लगाया गया है। अधिकारी गौरव श्रीवास्तव को महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था पुलिस मुख्यालय से हटाकर महानिरीक्षक पुलिस मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री सतर्कता जयपुर लगाया गया है।

अधिकारी विकास कुमार को महानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर से हटाकर अब नए पद महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज लगाया गया है। अधिकारी राजेंद्र सिंह को महानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर को अब नए पद जोधपुर पुलिस आयुक्त की ज़िम्मेदारी दी गई है। अधिकारी जय नारायण को महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज को नए पद महानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस राजस्थान जयपुर लगाया गया है।

अधिकारी अंशुमन भोमिया को उप महानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता जयपुर को अब महानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता जयपुर लगाया गया है। अधिकारी राहुल प्रकाश को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन जयपुर आयुक्तालय को नए पद महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज लगाया गया है।

अधिकारी अनिल कुमार टांक को उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान को नए पद महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है। अधिकारी ओम प्रकाश द्वितीय को उप महानिरीक्षक पुलिस राज्य आपदा प्रतिसाद बल जयपुर को नए पद उप महानिरीक्षक पुलिस पाली रेंज पर लगाया गया है।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version